UP NEET PG Counselling 2024: यूपी नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

UP NEET PG Counselling 2024 : उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय ने यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upneet.gov.in) पर जाकर 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 3,000 रुपये है और यह राशि वापस नहीं की जाएगी।
चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन परिणाम 13 जनवरी को घोषित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 जनवरी तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनमें नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड, रैंक लेटर, और अन्य प्रमाणपत्र शामिल हैं।
.webp)
