White Spots On Nails : नाखूनों पर दिखते हैं सफेद निशान तो न करें नजरअंदाज, देते है कई गंभीर बीमारियों का संकेत

White Spots On Nails : कई बार आपने अपने नाखूनों पर सफेद धब्बे या छोटे-छोटे स्पॉट्स देखे होंगे, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। हम सोचते हैं कि ये सामान्य बात है, लेकिन असल में यह शरीर के अंदर छिपी किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत (White Spots On Nails) हो सकता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही इस बात को मानते हैं कि नाखून आपके शरीर की स्थिति को दर्शाते हैं।
नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों आते हैं?
इन सफेद धब्बों को ल्यूकोनीशिया (Leukonychia) कहा जाता है। यह नाखून की ऊपरी सतह को प्रभावित करने वाली एक सामान्य स्थिति है जिसमें सफेद धब्बे उभरने लगते हैं। यह समस्या मामूली से लेकर गंभीर तक हो सकती है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:
नाखूनों पर सफेद धब्बे होने के संभावित कारण
आंतरिक चोट या दबाव
कभी-कभी नाखून पर हल्की सी चोट या उंगली का दरवाजे में फंस जाना इन धब्बों का कारण बन सकता है।
खून की कमी (एनीमिया)
शरीर में आयरन की कमी के कारण भी ये निशान दिख सकते हैं।
पोषक तत्वों की कमी
कैल्शियम, जिंक और विटामिन B12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी से भी नाखूनों में ये निशान दिखते हैं।
फंगल संक्रमण
नाखूनों में फंगस के कारण भी सफेद धब्बे पड़ सकते हैं। यह संक्रमण उंगलियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
अनुवांशिक कारण
कई बार ये समस्या पैतृक भी हो सकती है यानी परिवार में किसी को ये समस्या है तो आपको भी हो सकती है।
त्वचा संबंधी रोग
सोरायसिस, एक्जिमा या ल्यूकोडर्मा जैसी स्किन कंडीशन के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं
लिवर सिरोसिस, हार्ट डिजीज, किडनी डिसऑर्डर और निमोनिया जैसी बीमारियों के कारण भी ये निशान दिख सकते हैं।
क्या करें जब नाखूनों में दिखे सफेद निशान?
- डॉक्टर से संपर्क करें
- बार-बार सफेद धब्बे दिखने पर खुद से इलाज न करें। किसी त्वचा विशेषज्ञ या चिकित्सक से जांच कराएं।
- संतुलित आहार लें
- अपने खान-पान में हरी सब्जियां, फल, दूध, दही, ड्रायफ्रूट्स और प्रोटीन युक्त भोजन जरूर शामिल करें।
- योग और व्यायाम करें
- नियमित योग और हल्का-फुल्का व्यायाम शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है।
- ब्यूटी प्रोडक्ट्स से सावधानी बरतें
नाखूनों पर केमिकलयुक्त नेल पॉलिश या रिमूवर का अत्यधिक इस्तेमाल न करें। विशेषज्ञ की सलाह से ही कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।
नाखून सिर्फ सुंदरता का नहीं, सेहत का भी आईना होते हैं। इन पर दिखने वाले सफेद धब्बे शरीर के भीतर चल रही परेशानी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें और समय रहते उचित जांच और देखभाल करें।
.webp)
