Bihar Election 2025 : BJP ने बनाई चुनाव समिति, इन 19 नेताओं की टीम संभालेगी कमान

प्रदेश चुनाव समिति की टीम
इस समिति में कुल 15 नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा 1 पदेन सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं। यानी कुल 19 नेताओं की टीम चुनावी मैदान में रणनीति बनाएगी।
समिति में शामिल प्रमुख नाम—
-
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
-
सम्राट चौधरी
-
विजय कुमार सिन्हा
-
राधा मोहन सिंह
-
गिरिराज सिंह
-
नंदकिशोर यादव
-
नित्यानंद राय
-
मंगल पांडेय
-
डॉ. संजय जायसवाल
-
भीखूभाई दलसानिया
-
रविशंकर प्रसाद
-
रेणु देवी
-
प्रेम कुमार
-
जनक चमार
-
प्रेम रंजन पटेल
पदेन सदस्य: धर्मशिला गुप्ता
विशेष आमंत्रित सदस्य: विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेंद्र जी
45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति
चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने के लिए पार्टी ने एक 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति भी बनाई है। इसमें केंद्रीय मंत्री, राज्य स्तरीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
इस समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे। भाजपा ने बताया कि टीम का गठन करते समय सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है।
समिति की जिम्मेदारियाँ
यह समिति-
-
प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करेगी।
-
बूथ स्तर तक चुनावी गतिविधियों को मजबूत करेगी।
-
बिहार दौरे पर आने वाले केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों का समन्वय करेगी।
पार्टी ने साफ किया है कि इस चुनाव में उसका मुख्य एजेंडा विकास और सुशासन होगा। बीजेपी का लक्ष्य है कि एनडीए के साथ मिलकर बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाए।