Bihar Chunav 2025 : RJD का बड़ा एक्शन, इन 27 नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

पार्टी ने बताया कि इन सभी नेताओं ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था या निर्दलीय रूप में चुनाव मैदान में उतर गए थे। इसी कारण उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए कहा, “राज्य मुख्यालय को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार इन नेताओं ने पार्टी हितों के खिलाफ जाकर निर्दलीय या विरोधी उम्मीदवारों का समर्थन किया। इसलिए संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए कार्रवाई आवश्यक थी।”
निष्कासित नेताओं की सूची में शामिल हैं
छोटे लाल राय (विधायक), रितु जायसवाल, राम प्रकाश महतो (पूर्व विधायक), अनिल सहनी (पूर्व विधायक), सरोज यादव (पूर्व विधायक), गणेश भारती (पूर्व विधान पार्षद), कामरान (विधायक), अनील यादव (पूर्व विधायक), अक्षय लाल यादव (पूर्व प्रत्याशी), राम सखा महतो, अवनिश कुमार, भगत यादव, मुकेश यादव, संजय राय, कुमार गौरव, राजीव कुशवाहा, महेश प्रसाद गुप्ता, वकील प्रसाद यादव, पूनम देवी गुप्ता, सुबोध यादव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, निरज राय, अनिल चन्द्र कुशवाहा, अजीत यादव, मोती यादव, रामनरेश पासवान और अशोक चौहान।
.webp)
