1. Home
  2. चुनाव

Bihar Chunav 2025 : NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

NDA

 Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा आधिकारिक रूप से तय हो गया है। एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच आपसी सहमति से सीटों का समझौता हुआ है, जिसके तहत भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) 29 सीटों पर, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की रालोसोपा और जीतन राम मांझी की हम पार्टी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

सीट बंटवारे का पूरा फॉर्मूला

  • भाजपा (BJP) – 101 सीटें

  • जदयू (JDU) – 101 सीटें

  • लोजपा (रामविलास) – 29 सीटें

  • रालोसोपा (उपेंद्र कुशवाहा) – 6 सीटें

  • हम (जीतन राम मांझी) – 6 सीटें

मांझी और कुशवाहा को मिली ये सीटें

जीतन राम मांझी की हम पार्टी को जिन 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है, वे हैं — टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा की रालोसोपा को सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटें दी गई हैं।

एनडीए नेताओं का बयान

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि “एनडीए परिवार के सभी घटक दलों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का बंटवारा पूरा किया है। सभी सहयोगी दलों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।”

वहीं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एनडीए के साथियों ने परस्पर सहमति और सम्मान के साथ सीटों का वितरण किया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।”

सीट शेयरिंग के ऐलान के साथ ही बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए ने स्पष्ट संकेत दिया है कि गठबंधन अब पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।