1. Home
  2. चुनाव

Bihar Chunav 2025 : SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 21 लाख नए वोटर्स के नाम जोड़े गए

Bihar

Bihar Chunav 2025 : चुनाव आयोग ने बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। पहले राज्य में 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर्स पंजीकृत थे। SIR के दौरान लगभग 65 लाख नाम हटाए गए, जिससे मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई थी। इस पर विपक्ष ने तीखी आपत्ति जताई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब आयोग की ओर से जारी ताज़ा लिस्ट में 21 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

कैसे देखें अपनी डिटेल?

चुनाव आयोग ने बताया है कि अब हर मतदाता अपना नाम और विवरण आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकता है। SIR प्रक्रिया में नए वोटर शामिल किए गए हैं, साथ ही मृतक और डुप्लीकेट नामों को हटाया गया है। जिन मतदाताओं ने अपना पता बदलवाया था, उनके एड्रेस भी अपडेट कर दिए गए हैं।

विपक्ष का आरोप

SIR को लेकर विपक्ष लगातार आयोग पर हमलावर रहा है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने इसे लेकर वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली थी। उनका आरोप है कि चुनाव से कुछ महीने पहले यह प्रक्रिया सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए की गई। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि उद्देश्य केवल पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना और छूटे हुए नाम जोड़ना है।

ड्राफ्ट लिस्ट में क्या हुआ था?

1 अगस्त 2025 को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 नाम थे। यानी पहले के मुकाबले 65.63 लाख वोटर कम हो गए थे। इसके बाद आयोग ने 3 लाख लोगों को नोटिस भेजा। इस अवधि में 2.17 लाख ने नाम कटवाने और 16.93 लाख ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।

जिलों में बदलाव

  • मुजफ्फरपुर जिले में मतदाताओं की संख्या 88,108 बढ़कर 32,91,478 हो गई।

  • वहीं पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर वोटरों की संख्या घटकर 48,15,294 से 46,51,694 हो गई है।