1. Home
  2. चुनाव

Bihar Election 2025 : बिहार में कब होंगे विधानसभा चुनाव? निर्वाचन आयोग की ओर से डेट को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Bihar Election 2025

Biahr Election 2025 : बिहार में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं और सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही आयोग देशभर के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीखें भी घोषित करेगा।

दशहरा-दीवाली के बीच हो सकता है ऐलान

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक SIR से जुड़ी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। इस दिन बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद ही चुनाव की आधिकारिक तारीखें सामने आएंगी।

सितंबर में हुई अहम बैठक

सितंबर की शुरुआत में चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वोटर लिस्ट को अपडेट करने, पुराने रिकॉर्ड से मिलान करने, अवैध प्रवासियों की पहचान करने और अंतिम सूची तैयार करने जैसे निर्देश दिए थे।

2002-2004 में हुआ था पिछला SIR

चुनाव आयोग के अनुसार, SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और निष्पक्ष रखना है। पिछली बार यह प्रक्रिया 2002 से 2004 के बीच हुई थी। इस बार आयोग मतदाता सूचियों को और अधिक सटीक बनाने पर जोर दे रहा है।

कितने चरणों में होंगे चुनाव?

संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। 2020 में भी तीन चरणों में मतदान हुआ था

  • पहला चरण: 28 अक्टूबर

  • दूसरा चरण: 3 नवंबर

  • तीसरा चरण: 7 नवंबर

मौजूदा सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।

  • 2020 में एनडीए को बहुमत मिला था और मौजूदा समय में उसके पास 132 सीटें हैं। इनमें बीजेपी की 78, जेडीयू की 45 और जीतनराम मांझी की पार्टी की 4 सीटें शामिल हैं।

  • महागठबंधन के पास फिलहाल 110 सीटें हैं, जिनमें आरजेडी 75, कांग्रेस 19 और वाम दलों की 16 सीटों के साथ मौजूद हैं।