1. Home
  2. चुनाव

Bihar Election Result 2025 : दो घंटे की काउंटिंग में किस दल ने बनाई बढ़त, किसका पलड़ा भारी, कौन पीछे?

Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती के दो घंटे बाद एनडीए ने बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों के आंकड़े को मजबूती के साथ पार कर लिया है। ताज़ा रुझानों के मुताबिक एनडीए 161 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 70 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती राउंड ही इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मुकाबला एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है।

जेडीयू का दमदार प्रदर्शन

इस चुनाव में सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज जेडीयू के शानदार प्रदर्शन ने दिया है। रुझानों में नीतीश कुमार की पार्टी 75 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे वह इस समय बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।
एनडीए खेमे में इस बढ़त को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।

दो घंटे बाद पार्टीवार बढ़त की स्थिति

एनडीए – कुल आगे 161 सीटें

  • बीजेपी – 69

  • जेडीयू – 75

  • एलजेपी (रामविलास) – 13

  • हम – 3

  • आरएलएसपी (उपेंद्र कुशवाहा) – 1

महागठबंधन – कुल आगे 70 सीटें

  • आरजेडी – 51

  • कांग्रेस – 12

  • लेफ्ट – 3

  • वीआईपी – 1

मुख्य सीटों के अहम रुझान

रोहतास – काराकाट विधानसभा

  • महाबली सिंह (JDU) – 5664 वोट

  • अरुण कुमार (CPIML) – 4163 वोट

  • ज्योति सिंह (निर्दलीय) – 4457 वोट

यहां जेडीयू के महाबली सिंह 1501 वोट से आगे चल रहे हैं।

वारसलीगंज (नवादा)

  • बाहुबली नेता अरुणा देवी (भाजपा) दूसरे राउंड में 2993 वोट से आगे

  • अशोक महतो की पत्नी अनीता पीछे चल रही हैं।

नालंदा जिले का रुझान

जिले की 7 में से 6 सीटों पर एनडीए आगे है।

  • इसलामपुर: जेडीयू उम्मीदवार 128 वोट से आगे

  • हिलसा: आरजेडी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए

  • सिकटा: जेडीयू के समृद्ध वर्मा 5115 वोट की मजबूत बढ़त

तरारी विधानसभा

यहां माले उम्मीदवार मदन सिंह आगे चल रहे हैं।

चुनाव की पृष्ठभूमि

बिहार में इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए—

  • पहला चरण (6 नवंबर): 121 सीटों पर मतदान

  • दूसरा चरण (11 नवंबर): 122 सीटों पर मतदान

इस बार मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच रहा।
अधिकांश एग्जिट पोल में पहले से ही एनडीए को बढ़त दी गई थी और शुरुआती रुझान भी वही तस्वीर पेश कर रहे हैं।

जेडीयू की प्रतिक्रिया

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, हमने पहले ही कहा था कि जेडीयू करीब 80 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए।”