Delhi Assembly Election 2025 : 5 रुपये में भरपेट भोजन, महिलाओं को 2500 से लेकर फ्री सिलेंडर तक, जानें बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या-क्या

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने घोषणा करते हुए कई बड़े वादे किए, जिनका उद्देश्य दिल्ली के विकास को नई दिशा देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है।
मुख्य वादे:
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ोतरी:
60-70 साल के नागरिकों की पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी की जाएगी। 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को ₹3000 मासिक पेंशन दी जाएगी। - सस्ती कैंटीन योजना:
झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने के लिए 'अटल कैंटीन योजना' शुरू की जाएगी। - स्वास्थ्य योजनाएं:
आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा।
गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की सहायता राशि दी जाएगी।
70 साल से अधिक उम्र के लोगों को ₹10 लाख का बीमा प्रदान किया जाएगा।
- महिलाओं के लिए राहत:
गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी मिलेगी।
होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
महिला समृद्धि योजना के तहत ₹2500 प्रति माह दिए जाएंगे।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई:
मोहल्ला क्लीनिक में हुए कथित घोटाले की जांच होगी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर स्वास्थ्य सेवाओं में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।
सभी मौजूदा योजनाएं जारी रहेंगी:
जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में वर्तमान जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार बनने के बाद भी जारी रहेंगी। इन योजनाओं में सुधार और पारदर्शिता लाई जाएगी।
जेपी नड्डा ने कहा, "हमारा संकल्प पत्र दिल्ली को एक विकसित राजधानी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को। भाजपा ने यह संकल्प पत्र तीन चरणों में जारी करने की योजना बनाई है।
.webp)
