1. Home
  2. चुनाव

RLJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, अलौली से यशराज पासवान समेत इन 24 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

RJLP

बिहार की सियासत में हलचल तेज है। पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने साफ कर दिया है कि उसकी महागठबंधन में एंट्री नहीं हुई है और वह अब समान विचारधारा वाले दलों के साथ नया गठबंधन बनाएगी।

सूची के अनुसार, अलौली (SC) सीट से यशराज पासवान, जो पशुपति पारस के बेटे हैं, को टिकट दिया गया है। वहीं, बक्सर से धर्मेंद्र राम, आरा से हरे कृष्ण पासवान और वैशाली से राम एकबाल कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा मोहनिया सीट से अनिल कुमार और बराचट्टी से शिव कुमार नाथ निराला को प्रत्याशी बनाया गया है।

RLJP की पहली उम्मीदवार सूची इस प्रकार है:

  • अलौली (SC) – यशराज पासवान

  • खगड़िया – पूनम यादव

  • बेलदौर – सुनीता शर्मा

  • साहेबपुर कमाल – संजय कुमार यादव

  • बखरी – नीरा देवी

  • सिकंदरा – रामाधीन पासवान

  • राजपुर – अमर पासवान

  • चेनारी – सोनू कुमार नट

  • डुमरांव – मृत्युंजय कुशवाहा

  • बक्सर – धर्मेंद्र राम (मेहतर)

  • आरा – हरे कृष्ण पासवान

  • अरवल – दिव्या भारती

  • इमामगंज – तपेश्वर पासवान

  • बराचट्टी – शिव कुमार नाथ निराला

  • मोहनिया – अनिल कुमार

  • बरहरिया – सुनील पासवान

  • कुढ़नी – विनोद राय

  • बरूराज – संजय पासवान

  • हरसिद्धि – मदन पासवान

  • गरखा – विगन मांझी

  • चिरैया – शेख सलाउद्दीन खान

  • राजापाकर – शिवनाथ कुमार पासवान

  • हाजीपुर (शहर) – धनश्याम कुमार दाहा

  • वैशाली – राम एकबाल कुशवाहा

  • महुआ – शमसुझ्ज़मा

RLJP की इस पहली लिस्ट से साफ है कि पार्टी ने विभिन्न जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यह कदम पशुपति पारस की रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वे बिहार की सियासत में अपनी पार्टी की मजबूत मौजूदगी दिखाना चाहते हैं।