1. Home
  2. मनोरंजन

अक्षरा सिंह का Holi स्पेशल सॉन्ग 'कंगना जोगीरा गावे' का टीजर रिलीज, फैंस बोले- अबकी होली...

अक्षरा सिंह का Holi स्पेशल सॉन्ग 'कंगना जोगीरा गावे' का टीजर  रिलीज, फैंस बोले- अबकी होली...

Kangana Jogira Gave Song Teaser : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए भी मशहूर हैं। त्योहारों पर उनके गाने फैंस के बीच खास लोकप्रियता रखते हैं। होली के खास मौके पर अक्षरा एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया गाना लेकर आई हैं। इस गाने का नाम है 'कंगना जोगीरा गावे' (Kangana Jogira Gave) और इसका टीजर शनिवार, 15 फरवरी को रिलीज हो चुका है।

टीजर में दिखी होली की मस्ती

गाने के टीजर को टी-सीरीज हमार यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। टीजर में होली के रंगों और मस्ती को खूबसूरती से दिखाया गया है। अक्षरा ने न सिर्फ इस गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है, बल्कि गाने पर शानदार परफॉर्मेंस भी की है। टीजर में शरारत, उमंग और होली का पूरा जोश नजर आ रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

इंस्टाग्राम पर अक्षरा ने दी जानकारी

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर का वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपडेट दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "एनर्जी से भरपूर गाने की झलक आपके लिए। 'कंगना जोगीरा गावे' गाने का टीजर रिलीज हो गया है। जल्द ही पूरा गाना भी आने वाला है।" अक्षरा की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गाने को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं।

दर्शकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स

टीजर के रिलीज होते ही दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फैंस अक्षरा की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "अक्षरा दीदी का कोई जवाब नहीं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "अबकी होली जानदार होगी, अक्षरा का गाना जो आया है।"

https://www.youtube.com/watch?v=LZfMQv5yk8A

मनोज मतलबी के हैं गाने के बोल

गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जो अपनी बेहतरीन शब्दों की कला के लिए जाने जाते हैं। अक्षरा के इस गाने के आने के बाद होली की मस्ती और भी बढ़ने वाली है।

फैंस बेसब्री से गाने के पूरे वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि अक्षरा का यह गाना उनके फैंस के दिलों पर कितना राज करता है।