Allu Arjun Arrested : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Allu Arjun Arrested : ,'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
पुलिस ने शुक्रवार को चिक्कडपल्ली थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के तहत अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिया। अभिनेता को जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई, जहां 'पुष्पा 2' की विशेष स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में भगदड़ मचने के कारण रेवती नाम की 39 वर्षीय महिला की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय बेटा घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।
एक्टर #अल्लूअर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
— Rajniti Buzz (@rajnitibuzz7651) December 13, 2024
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
Allu Arjun Arrested : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामलाhttps://t.co/9ASkHhCRJq#alluarjun#alluarjunarrested #pushpa2 pic.twitter.com/wkJ24ipvpd
पीड़ित महिला के परिवार ने 5 दिसंबर को अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की प्रतिक्रिया
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर अक्षांश यादव ने बताया, “मृतक के परिजनों की शिकायत पर बीएनएस धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3(5) (जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना की जांच जारी है और थिएटर में भगदड़ के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
.webp)
