Allu Arjun Bail : एक्टर अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Allu Arjun Bail : तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत (Allu Arjun Bail) दी है। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए राहतभरी मानी जा रही है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया था। इसके बाद निचली अदालत में पेशी के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच गहन बहस हुई। हालांकि, अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
भगदड़ के दौरान महिला की मौत का मामला
फिल्म पुष्पा 2 के पेड प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला, रेवती, की जान चली गई थी। इस घटना के बाद रेवती के पति भास्कर ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी बनाया। हालांकि, अभिनेता ने पहले ही मृतक परिवार को मुआवजा देने की बात कही थी।
फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों की नाराजगी
निचली अदालत द्वारा अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले पर फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों ने नाराजगी जाहिर की। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों और राजनीतिक हस्तियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
मृतक महिला के पति का बड़ा बयान
रेवती के पति ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा कि वह इस मामले में केस वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनेता की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी। भास्कर ने यह भी कहा, "अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हुई। मैं खुद उनका प्रशंसक हूं।"
.webp)
