नहीं रहीं भारत की सुर सम्राज्ञी, आशा भोसले ने दुनिया को 92 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा

उनके निधन की पुष्टि बीजेपी नेता Ashish Shelar ने की है। इस खबर के सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस के साथ-साथ फिल्म और संगीत जगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा।
8 दशक का सुनहरा करियर
आशा भोसले ने करीब 8 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी बड़ी बहन Lata Mangeshkar के नक्शेकदम पर चलते हुए बेहद कम उम्र में गायकी शुरू की थी।
महज 10 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने लंबे करियर में उन्होंने लगभग 12,000 गाने गाए, जो कई भाषाओं और शैलियों में फैले हुए हैं।
मिला पद्म विभूषण सम्मान
भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से भी नवाजा गया था। उनकी आवाज और गीत आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
.webp)
