1. Home
  2. मनोरंजन

आप हमेशा सबके दिलों पर...भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ को आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने किया स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश, शेयर किया वीडियो

आप हमेशा सबके दिलों पर...भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ को आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने किया स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश, शेयर किया वीडियो

Dinesh Lal Yadav Nirahua Birthday :भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamarpali Dubey) और अक्षरा सिंह ने भी निरहुआ को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

आम्रपाली दुबे ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी और निरहुआ की कई तस्वीरें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव अपने दोस्तों के साथ केक काटते और जन्मदिन सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं, जहां आम्रपाली भी उनके साथ मौजूद हैं। इस खास वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'तोहर आदत हो रहल बा' बज रहा है।

आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दिनेश लाल यादव जी। भगवान आपको स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु बनाए और आप हमेशा सबके दिलों पर राज करें।" बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में बेहद हिट मानी जाती है। दोनों ने 'राजा बाबू', 'पटना टू पाकिस्तानी', 'लल्लू की लैला', 'सिपाही', 'राम लक्खन', 'आशिक आवारा', 'निरहुआ हिंदुस्तानी' और 'फसल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

अक्षरा सिंह ने भी दी शुभकामनाएं

भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी निरहुआ को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी अपकमिंग फिल्म की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह निरहुआ के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे दिनेश लाल यादव सर, भगवान आपको खूब सफलता और अच्छा स्वास्थ्य दें।"

भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ का बड़ा नाम है और उनके जन्मदिन पर इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों से भर रहे हैं।