Bhool Chuk Maaf ने 'स्काई फोर्स', 'सिकंदर' और 'जाट' को छोड़ा पीछे, 8 दिनों में Box ऑफिस पर की इतने करोड़ की ताबतोड़ कमाई

8 दिन में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
23 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को आज 8 दिन हो चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 7 दिन में 45.41 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, आज दोपहर 3:05 बजे तक की जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने 0.79 करोड़ रुपये और जोड़ लिए हैं, जिससे कुल कलेक्शन अब तक 46.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
हालांकि, आज के आंकड़े अभी अस्थायी हैं और इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है, जिसे अपडेट किया जाएगा।
बजट से ज्यादा कमाई, हिट होने की ओर
करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी बेहद दमदार रहा है। सात दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 54 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। अगर आज के अनुमानित आंकड़ों को जोड़ दें, तो यह आंकड़ा करीब 57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
माना जा रहा है कि फिल्म ने अपने बजट का लगभग 114% वसूल कर लिया है। इस लिहाज से यह उन फिल्मों से आगे निकल चुकी है, जिन्होंने 150 करोड़ रुपये तक की कमाई की लेकिन निवेश के मुकाबले कम रिटर्न दिए।
.webp)
