Deva First Poster : ‘देवा’ का पहला पोस्टर जारी, शाहिद का किलर लुक देख फैंस हुए क्रेजी

Deva First Poster : शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मोस्ट अवटेड ड्रामा फिल्म ‘देवा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे महानायक अमिताभ बच्चन की झलक दिखाई दे रही है।
निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद और अमिताभ की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
फिल्म ‘देवा’ को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें दर्शकों को बेहतरीन कहानी और शानदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है, और अब इस पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
.webp)
