Dharmendra Health Update : ही-मैन धर्मेंद्र हॅास्पिटल से हुए डिस्चार्ज, अब घर पर चलेगा इलाज

कुछ जांचों के लिए भर्ती थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले नियमित जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनके परिवार और अस्पताल प्रशासन ने यह नहीं बताया कि कौन सी जांचें की गई थीं।
परिवार ने की निजता बनाए रखने की अपील
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कोई भी अटकल न लगाएं और इस दौरान उनकी तथा परिवार की निजता का सम्मान करें।
बयान में आगे कहा गया, हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। धर्मेंद्र जी आप सभी से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए कृपया उनका सम्मान बनाए रखें।”
डॉक्टर ने भी की पुष्टि
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने समाचार एजेंसी को जानकारी दी कि धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई है। परिवार ने उनका इलाज घर पर जारी रखने का फैसला किया है।” डॉ. समदानी ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि वे अब घर पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही कई बॉलीवुड सितारे उन्हें देखने पहुंचे थे। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे नाम भी शामिल हैं। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रशंसकों ने जताई खुशी
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के फैंस ने उनके अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर पर राहत जताई है। लोग उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
.webp)
