1. Home
  2. मनोरंजन

Ranveer Allahabadia, समय रैना और अपूर्व मखीजा के खिलाफ FIR दर्ज, शो में परिवार को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी

Ranveer Allahabadia, समय रैना और अपूर्व मखीजा के खिलाफ FIR दर्ज, शो में परिवार को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी

मुंबई: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia), स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में परिवार को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील बयान दिया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या है पूरा मामला?

शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा बतौर गेस्ट नजर आए थे। इसी दौरान रणवीर ने माता-पिता से जुड़े एक विवादित सवाल पर चर्चा की, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई। सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होते ही रणवीर इलाहाबादिया समेत अन्य लोगों को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

कानूनी कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ताओं ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अब कानूनी जांच शुरू हो सकती है।

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?

रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) भारत के मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह 'BeerBiceps' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वह सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, फिटनेस और मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करते हैं। रणवीर कई मशहूर बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का इंटरव्यू भी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर महीने 35 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।

अब देखना होगा कि इस विवाद पर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य आरोपियों की क्या प्रतिक्रिया आती है और इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।