1. Home
  2. मनोरंजन

धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोली– झूठी खबरें कैसे..

Hema

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। कई चैनलों और प्लेटफॉर्म्स पर यह झूठी खबर तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में इन अफवाहों पर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जताते हुए सफाई दी और अभिनेता की सेहत को लेकर अपडेट साझा किया।

हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैली झूठी खबरों पर हेमा मालिनी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जो हो रहा है वह माफ़ करने योग्य नहीं है! कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

उनका यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और लोगों ने अफवाह फैलाने वालों की जमकर आलोचना की।

फैंस ने भी जताया गुस्सा

हेमा मालिनी के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, सोचिए जब परिवार को मुश्किल वक्त में हिम्मत देनी चाहिए, तब उन्हें ऐसी अफवाहों का खंडन करना पड़ रहा है।” दूसरे यूजर ने कहा,  “लोग धर्मेंद्र जी की मौत की खबर WhatsApp ग्रुप्स में शेयर कर रहे थे और बाद में कोई माफी तक नहीं मांगी।

ईशा देओल ने दी पिता की सेहत की जानकारी

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने लिखा, मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने के लिए सभी का धन्यवाद।

परिवार और फिल्मी सितारे पहुंचे अस्पताल

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात सनी देओल अपने पिता से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारे भी धर्मेंद्र का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।