हाईटेक सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ खिड़कियां, CCTV...बढ़ाई गई सलमान खान के गलैक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा

मुंबई स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। पिछले साल अप्रैल में लॉरेंस गैंग द्वारा की गई फायरिंग के बाद अब उनकी बालकनी और खिड़कियों को बुलेटप्रूफ बनाया गया है। इसके अलावा, घर के चारों ओर हाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।
बालकनी पर हुई फायरिंग के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
14 अप्रैल, 2024 को सुबह 5 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। फायरिंग ठीक उस दीवार पर हुई थी, जहां से सलमान अक्सर फैंस से मिलने आते हैं।
सुरक्षा के लिए Y+ कैटेगरी
लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी। अब सलमान के साथ हर समय 11 जवान रहते हैं, जिनमें कमांडो और PSO भी शामिल हैं। उनकी गाड़ी और घर को बुलेटप्रूफ बनाया गया है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ा तनाव
सलमान के करीबी दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में हत्या के बाद से गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब किसी भी गाड़ी को अपार्टमेंट के पास रुकने की अनुमति नहीं है।
हाईटेक सुरक्षा सिस्टम लागू
गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेनोवेशन के दौरान सलमान के घर को हाईटेक सुरक्षा से लैस किया गया है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बालकनी और खिड़कियों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाए गए हैं। साथ ही, घर के चारों ओर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं।
.webp)
