King Release Date: शाहरुख खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, 'किंग' की रिलीज डेट आउट

King Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान फिल्म किंग (King) से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ये फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है और अब इसका इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026, यानी गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शाहरुख की 'किंग' से जुड़ी बड़ी जानकारी
PeepingMoon की रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' एक मेगा बजट मल्टीस्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख इस फिल्म के जरिए फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं।
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गांधी जयंती का दिन एक नेशनल हॉलीडे होता है और उस दिन शुक्रवार भी है, ऐसे में फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 'किंग' बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर सकती है।
जबरदस्त स्टारकास्ट से सजी है 'किंग'
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। सुहाना फिल्म में शाहरुख की स्टूडेंट के रोल में दिखेंगी।
-
अभय वर्मा फिल्म में सुहाना के बॉयफ्रेंड की भूमिका निभा सकते हैं।
-
रानी मुखर्जी इस फिल्म में सुहाना की मां के किरदार में होंगी।
-
इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
फिल्म से जुड़ी शूटिंग काफी गोपनीय तरीके से हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स पहले ही शाहरुख के बॉडी डबल के साथ शूट किए जा चुके हैं और सेट से कोई भी जानकारी लीक न हो, इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
नज़रें टिकी हैं 'किंग' पर
शाहरुख खान के प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की भव्यता, दमदार स्टारकास्ट और एक्शन पैक्ड कहानी को देखते हुए, 'किंग' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
.webp)
