1. Home
  2. मनोरंजन

Mahakumbh में माला बेचने आईं Monalisa का फिल्मों में काम करने का सपना होगा सच! ऑफर हुआ लीड एक्ट्रेस का रोल

Mahakumbh में माला बेचने आईं Monalisa का फिल्मों में काम करने का सपना होगा सच! ऑफर हुआ लीड एक्ट्रेस का रोल

Monalisa News : महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। उनकी सुंदर आंखें और आकर्षक व्यक्तित्व ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है। हालांकि, इस अचानक मिली लोकप्रियता ने मोनालिसा को असहज कर दिया है।

पॉपुलैरिटी से खुश नहीं हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने कहा कि अजनबी लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लगातार आ रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, लेकिन इस वजह से उनकी निजी जिंदगी में दखल बढ़ गया है।

फिल्मों मे काम करने की ख्वाहिश होगी पूरी

मोनालिसा की लोकप्रियता के बीच यूट्यूबर और मीडिया उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं। उनके शादी के प्लान से लेकर फिल्मों में काम करने की इच्छा तक, हर विषय पर चर्चा हो रही है। मोनालिसा ने हमेशा से फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश रखी थी, और अब उनकी यह इच्छा पूरी होने वाली है।

फिल्म में मिला बड़ा ब्रेक

मोनालिसा को फिल्ममेकर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में मुख्य भूमिका का ऑफर दिया है। इस फिल्म में मोनालिसा एक रिटायर्ड आर्मी की बेटी का किरदार निभाएंगी। खबरों के अनुसार, मोनालिसा के परिवार ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

शूटिंग और रिलीज का प्लान

यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न लोकेशन्स पर शूट की जाएगी। शूटिंग जून तक चलेगी और फिल्म को अक्टूबर या नवंबर में रिलीज करने की योजना है।

मोनालिसा को मिलेगी एक्टिंग ट्रेनिंग

फिल्म शुरू होने से पहले मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए उन्हें मुंबई भेजा जाएगा। ट्रेनिंग से पहले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की टीम मोनालिसा के घर पर उनसे मुलाकात करेगी।

मोनालिसा के इस नए सफर ने न केवल उनके लिए नए दरवाजे खोले हैं, बल्कि महाकुंभ की चर्चा को भी एक अलग मोड़ दिया है।