1. Home
  2. मनोरंजन

Manoj Kumar Death: नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

Manoj Kumar Death: नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में हुआ निधन


Manoj Kumar Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 87 वर्षीय इस महान कलाकार का निधन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर फिल्मी हस्तियों तक, सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी विरासत को याद किया।

बीमारी के चलते अस्पताल में थे भर्ती

मनोज कुमार लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें विशेष रूप से देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों के लिए जाना जाता था, जिसके चलते वे 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हुए।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जताया शोक]

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हमारे प्रेरणास्त्रोत, भारतीय सिनेमा के शेर मनोज कुमार जी का जाना एक अपूरणीय क्षति है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें हमेशा याद रखेगी।”

सिनेमा को दी देशभक्ति की नई पहचान

मनोज कुमार ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं, जो देश के प्रति समर्पण और गर्व को दर्शाती हैं। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। उनका योगदान भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।