1. Home
  2. मनोरंजन

Mawra Hocane Wedding: पाक एक्टर अमीर गिलानी की दुल्हनिया बनी 'सनम तेरी कसम' की एक्ट्रेस मावरा होकेन, बोली- और इस सारी उथल-पुथल...

Mawra Hocane Wedding: पाक एक्टर अमीर गिलानी की दुल्हनिया बनी 'सनम तेरी कसम' की एक्ट्रेस मावरा होकेन, बोली- और इस सारी उथल-पुथल...

Mawra Hocane Wedding : पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन, जो बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आईं थीं, ने हाल ही में शादी कर ली है। मावरा (Mawra Hocane) ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और इस खास मौके को अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय बताया है।

मावरा ने 5 फरवरी 2025 को अपनी शादी की रजामंदी दी और तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "और इस सारी उथल-पुथल के बीच, मैंने तुम्हें ढूंढ लिया। बिस्मिल्लाह।"

शादी की तस्वीरों में मावरा ने अपने पति का नाम अपने नाम से जोड़ते हुए एक प्यारा हैशटैग लिखा, "हैशटैग मावरा अमीर हो गई।"

देखें मावरा ने शेयर की तस्वीरें

इस खास दिन के लिए मावरा ने एक खूबसूरत हरे रंग का लहंगा चुना, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना था। उन्होंने हैवी जूलरी, झुमके, माथे पर टीका और झूमर के साथ अपनी साज-सज्जा पूरी की, जो उन्हें बहुत आकर्षक बना रहा था।

मावरा ने अपना मेकअप भी सादा रखा, जिससे उनकी सुंदरता और निखर कर सामने आई। उनके हाथों पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन भी नजर आ रहे थे, और उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट की।

उनके पति, अमीर गिलानी ने अपनी शादी के लिए काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग स्टोल के साथ पेयर किया था। दोनों ने अपनी शादी के दौरान खूबसूरत फोटोशूट कराया, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

एक तस्वीर में अमीर मावरा को अपनी बाहों में भरते हुए दिखाई दे रहे थे। अब फैंस इस नई जोड़ी को उनके नए जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।