Met Gala 2025 : शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज से लेकर कियारा के बेबी बंप डेब्यू तक, मेट गाला में बॉलीवुड सितारों ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

Met Gala 2025 : फैशन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित इवेंट मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 5 मई को भव्य अंदाज़ में शुरू हो चुका है। इस साल का थीम ‘Tailored For You’ फैशन में डैंडीज़्म और ब्लैक स्टाइल के 300 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरकर सबका दिल जीत लिया।
कियारा आडवाणी का इमोशनल बेबी बंप डेब्यू
लंबे समय से प्रेगनेंसी की अटकलों को लेकर चर्चा में रहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला में अपने बेबी बंप के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से शिरकत की। काले, सफेद और गोल्डन रंगों के मेल वाले शानदार गाउन में उनकी एंट्री बेहद खास रही। उनकी ड्रेस को ‘Bravehearts’ नाम दिया गया, जो महिला सशक्तिकरण, मातृत्व और बदलाव के नए अध्याय को दर्शाता है।
कियारा ने कहा – "एक कलाकार और जल्द मां बनने वाली महिला के तौर पर मेट गाला जैसे मंच पर यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय है।"
Kiara Advani (@advani_kiara ) in custom Gaurav Gupta Couture titled ‘Bravehearts’ at her debut Met Gala.
— Gaurav Gupta Couture (@GG_Studio) May 6, 2025
A tribute to defiance, legacy, and new beginnings.
Bravehearts is built on the spirit of the Black Dandy — those who challenged norms and reshaped culture with grace,… pic.twitter.com/X8cALQ93VM
शाहरुख खान ने फिर दिखाया 'किंग' वाला अंदाज
शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे क्यों इंडस्ट्री के ‘किंग खान’ कहे जाते हैं। ऑल-ब्लैक आउटफिट, रॉयल स्टिक और गले में ‘K’ इनिशियल वाली चेन के साथ उन्होंने अपने आइकॉनिक पोज़ से रेड कारपेट पर महफिल लूट ली।
Kiara Advani (@advani_kiara ) in custom Gaurav Gupta Couture titled ‘Bravehearts’ at her debut Met Gala.
A tribute to defiance, legacy, and new beginnings.
Bravehearts is built on the spirit of the Black Dandy — those who challenged norms and reshaped culture with grace,… pic.twitter.com/X8cALQ93VM
दिलजीत दोसांझ ने पारंपरिक लुक से जीता दिल
पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन दिलजीत दोसांझ पूरी तरह से ट्रेडिशनल सिख ड्रेसअप में नजर आए। सफेद पारंपरिक पहनावे के साथ उनकी तलवार उनके रॉयल लुक को और खास बना रही थी। उनका लुक सीधे तौर पर पंजाब की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का क्लासी अंदाज
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पोल्का डॉट्स वाले ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा, तो वहीं उनके पति निक जोनस क्लासिक ब्लैक सूट और सफेद शर्ट में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा की तरह सबका ध्यान खींच ले गई।

#PriyankaChopraJonas stunned in a custom #Balmain ensemble alongside #NickJonas at the #MetGala2025. pic.twitter.com/vLybGmyFAE
— Filmfare (@filmfare) May 6, 2025
और भी कई भारतीय सितारों ने बढ़ाई शोभा
मेट गाला 2025 में इस बार भारतीय उपस्थिति बेहद दमदार रही। मनीष मल्होत्रा से लेकर प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे नामों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और ग्लैमर का शानदार संगम पेश किया।
.webp)
