1. Home
  2. मनोरंजन

अब 'कोल किंग' बनकर Box ऑफिस धमाल मचाएंगे सनी देओल! 'गदर 2' डायरेक्टर संग साइन की नई फिल्म

Sunny

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद लगातार नई फिल्मों में बिज़ी हो गए हैं। सुपरहिट वापसी के बाद अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ दर्शक ‘गदर 3’ को लेकर उत्साहित हैं, वहीं सनी देओल ने ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ एक और प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।

‘कोल किंग’ में दिखेगा सनी का नया अवतार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई फिल्म का टाइटल ‘कोल किंग’ रखा गया है। यह फिल्म कोयला माफिया की खतरनाक और अपराध से भरी दुनिया पर आधारित होगी। इसमें सनी देओल एक बिल्कुल नए और दमदार अंदाज़ में नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिलहाल डायलॉग्स पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि ‘कोल किंग’ में जबरदस्त एक्शन और गहरी इमोशनल स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी।

‘गदर 3’ की तैयारी भी जारी

सूत्रों के अनुसार, अनिल शर्मा ‘गदर 3’ पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर पीरियड एक्शन फिल्म के तौर पर बनाया जाएगा। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसकी डील फाइनल हो जाएगी।

सनी देओल के पास है फिल्मों की लंबी लिस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उन्हें आखिरी बार ‘जाट’ में देखा गया था। आने वाले समय में वे ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे। साथ ही उनके पास ‘जाट 2’, ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण पार्ट-2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।