‘Kaho Naa Pyaar Hai’ के 25 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने शेयर किया 27 साल पुराना नोट्स, हुए इमोशनल

Kaho Naa Pyaar Hai : बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) ने 14 जनवरी 2025 को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 27 साल पुराने नोट्स साझा किए, जिन्हें उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए तैयारी के दौरान लिखा था।
ऋतिक ने इन नोट्स के जरिए अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "इन 27 साल पुराने नोट्स को देखकर एहसास होता है कि तब की घबराहट और तैयारी आज भी वैसी ही है। इन 25 सालों में कुछ नहीं बदला।"
ऋतिक ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने करियर में जो सफलता पाई है, उसके लिए वह आभारी हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी लिखा कि उनका सफर अभी अधूरा है और बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।
फैंस ने उनकी मेहनत और समर्पण की जमकर तारीफ की। प्रशंसकों का कहना है कि ऋतिक की लगन और तैयारी ने उन्हें आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा सितारा बनाया है।
'कहो ना प्यार है' को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है। यह फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने न सिर्फ ऋतिक और अमीषा पटेल के करियर की शुरुआत की, बल्कि भारतीय सिनेमा में नए रिकॉर्ड भी बनाए। फिल्म के गाने, ऋतिक का डांस और उनका अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।
.webp)
