1. Home
  2. मनोरंजन

Panchayat 4 OTT Release: पंचायत के फैंस के लिए खुशखबरी, प्राइम वीडियो ने किया सीजन 4 का ऐलान

Panchayat

Panchayat 4 OTT Release : पंचायत वेब सीरीज के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्राइम वीडियो ने आधिकारिक रूप से पंचायत सीजन 4 (Panchayat 4 OTT Release) की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 2020 में शुरू हुई थी और अब अपने पांच साल पूरे कर चुकी है। इस खास मौके पर मेकर्स ने चौथे सीजन की रिलीज डेट भी फैंस के साथ साझा कर दी है।

कब और कहां देख सकते हैं पंचायत सीजन 4?

प्राइम वीडियो ने बताया है कि पंचायत 4, 2 जुलाई से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। एक बार फिर दर्शकों को गांव की वही सादगी भरी लेकिन दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें पसंदीदा किरदारों का सफर पहले से भी ज्यादा रोमांचक और मजेदार होने वाला है।

पंचायत 4 में मिलेगा जबरदस्त ड्रामा और ठहाकों की डोज

तीन शानदार सीजन और कई पुरस्कार जीतने के बाद पंचायत ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इसकी सरल लेकिन गहरी कहानी, शानदार अभिनय और ग्रामीण जीवन की सच्ची झलक ने इसे हर किसी का पसंदीदा बना दिया है। अब सीजन 4 में भी कॉमेडी, इमोशनल ड्रामा और हंसी-मजाक का भरपूर तड़का लगेगा, जो दर्शकों को फुलेरा की इस दुनिया से और भी ज्यादा जोड़ देगा।

पंचायत 4 की स्टारकास्ट

इस नए सीजन में भी वही मजबूत कलाकारों की टोली दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे दमदार कलाकार इस बार फिर अपने शानदार अभिनय से कहानी में जान डालेंगे।

अब बस इंतजार है 2 जुलाई का, जब पंचायत 4 एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा गांव की शानदार दुनिया में ले जाने के लिए तैयार होगी!