अरे! ये क्या गुरुजी...कालीन भैया का अलग अंदाज देख रणवीर सिंह हुए शॅाक्ड, कमेंट कर लिए मजे

नया फैशन स्टाइल
इन तस्वीरों में पंकज त्रिपाठी पारंपरिक परिधान को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कैरी किए नजर आए। उन्होंने डार्क ग्रीन वेलवेट शेरवानी जैकेट पहनी है, जिस पर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई का काम किया गया है। इसके साथ ब्लैक कढ़ाईदार शर्ट, लाल सलवार, हरे रंग का लंबा ब्लेजर और मैचिंग कैप उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “एक नई शुरुआत। यह किसी दिलचस्प सफर की शुरुआत है...आपको ये वाइब कैसी लगी?”
सितारों और फैंस के मजेदार रिएक्शन
पंकज त्रिपाठी के इस नए अंदाज पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया – “अरे! ये क्या गुरुजी?! हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?”। एक्टर गुलशन देवैया ने लिखा – “ओए पंकी!! पंकी ओए सर सर सर”। वहीं सिंगर हर्षदीप कौर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा– “ओह क्या बात है।”
फिल्मों में व्यस्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म “मेट्रो इन दिनों” में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा, “क्रिमिनल जस्टिस” सीजन 4 से भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। अब वह जल्द ही “मिर्जापुर” के नए सीजन और “पारिवारिक मनोरंजन” फिल्म में अदिति राव हैदरी के साथ दिखेंगे।