1. Home
  2. मनोरंजन

सेल्फी के लिए पूछा, फिर बीच सड़क पर जबरदस्ती Poonam Pandey को करने लगा KISS, वीडियो हो रहा वायरल

सेल्फी के लिए पूछा, फिर बीच सड़क पर जबरदस्ती Poonam Pandey को करने लगा KISS, वीडियो हो रहा वायरल

Poonam Pandey Kiss Viral Video : हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार, सुर्खियों में आने की वजह उनका कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि उनके साथ सड़क पर हुई एक शर्मनाक हरकत है।

कैसे हुआ ये पूरा वाकया?

पूनम पांडे हाल ही में पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। वह रेड गाउन और डेनिम जैकेट में नजर आ रही थीं और हंसते हुए लोगों से बातें कर रही थीं। तभी अचानक, एक अनजान शख्स उनके पास आया और सेल्फी लेने के बहाने उनके करीब पहुंच गया।

इसके बाद उस व्यक्ति ने अचानक पूनम पांडे की तरफ झुकते हुए उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। इस हरकत से घबराई पूनम तुरंत पीछे हट गईं। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उस व्यक्ति को डांटकर दूर किया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर नेटिजंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
✔️ कुछ यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और जानबूझकर पब्लिक को बेवकूफ बनाने के लिए बनाया गया है।
✔️ एक अन्य यूजर ने लिखा, "वीडियो में दिखने वाला शख्स बी-ग्रेड फिल्मों का एक्टर है।"
✔️ वहीं, कुछ लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह की हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

देखें वीडियो

https://twitter.com/imranmanzoorsha/status/1892982131833405595

वीडियो की सच्चाई क्या है, यह आने वाले समय में पता चलेगा। लेकिन फिलहाल, यह मामला इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर जमकर अपनी राय रख रहे हैं।