1. Home
  2. मनोरंजन

Pushpa-2 का पहले दिन शानदार आगाज, स्टेडियम बने थिएटर्स, फैंस बोले - ‘फायर नहीं वाइल्डफायर है पुष्पा’

Pushpa-2 का पहले दिन शानदार आगाज, स्टेडियम बने थिएटर्स, फैंस बोले - ‘फायर नहीं वाइल्डफायर है पुष्पा’

Pushpa-2 : अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa-2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों की कमाई करते हुए इतिहास रच दिया।

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में सुबह 8 बजे तक 21.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया, जबकि विदेशों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई दर्ज की गई है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

एडवांस बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड

BookMyShow ने खुलासा किया कि पुष्पा 2 ने सबसे तेज़ 1 मिलियन टिकट बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह फिल्म कल्कि 2898 एडी, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, और केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज़ चरम पर है। हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, और पुणे जैसे बड़े शहरों में टिकटों की जबरदस्त बिक्री हो रही है।

पहली फिल्म के बाद से इंतजार खत्म

फिल्म पुष्पा: द राइज की सफलता के तीन साल बाद आई इस सीक्वल को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए, उम्मीद है कि पुष्पा 2 इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है, और आने वाले दिनों में इसके और भी बड़े आंकड़े दर्ज होने की संभावना है।