Pushapa-2 : The Rule ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, इन सुपरहिट फिल्मों का तोड़ा रिकार्ड

Pushapa-2 : The Rule : अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Pushapa-2 : The Rule' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया, और अब सिनेमाघरों में आने के बाद दर्शकों में इसकी दीवानगी चरम पर है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही अपने आधे बजट की भरपाई कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने पहले दो दिनों के प्रदर्शन से कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म के शानदार कलेक्शन ने बॉलीवुड और साउथ की कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' (247.72 करोड़), कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' (259.74 करोड़), और शिवकर्तिकेय की 'अमरन' (252.09 करोड़) शामिल हैं। 'पुष्पा 2' के तूफानी प्रदर्शन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
'पुष्पा 2' की दमदार स्टारकास्ट
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रश्मिका मंदाना इसमें लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि फहद फासिल का खतरनाक विलेन का किरदार खासा लोकप्रिय हो रहा है। दमदार कहानी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बन गई है।
.webp)
