1. Home
  2. मनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती, कहा- मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण

South Actress Sai Pallavi Varanasi Visit : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल ही में अपने परिवार के साथ वाराणसी का दौरा किया। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रतिष्ठित मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया और वैदिक रीति से पूजन-अर्चन किया। गंगा आरती के दौरान साई पल्लवी कभी ताली बजाते हुए तो कभी श्रद्धा से नमन करते हुए दिखाई दीं, जिससे उनका आध्यात्मिक जुड़ाव स्पष्ट झलक रहा था।

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती, कहा- मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण

गंगा सेवा निधि ने किया गर्मजोशी से स्वागत

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने साई पल्लवी और उनकी मां का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर सम्मानित किया। अभिनेत्री ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में लिखा, "मां गंगा की आरती के दौरान मुझे ऐसा अनुभव हुआ जैसे मैं काशी में ईश्वर के करीब आ गई हूं। यह आरती मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण रहेगा।"

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती, कहा- मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण

घाट पर श्रद्धालुओं संग ली सेल्फी साई

गंगा आरती के दौरान साई पल्लवी ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक वह दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहीं और पूरी तरह आरती के माहौल में रम गईं।