The Great Indian Kapil Show : मुझे अमिताभ के हर डॉयलॉग हैं याद ! रेखा ने कपिल के शो में खोला राज, किससे करती हैं सबसे ज्यादा प्यार

The Great Indian Kapil Show : अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से एक्ट्रेस रेखा ने लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनकी फिल्मों और अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा है। हाल ही में, वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने करियर, एक्टिंग और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्यार के बारे में भी बात की। जब कपिल ने उनसे प्यार के बारे में सवाल किया, तो रेखा ने कहा, "अगर आपका प्यार सच्चा है, तो आप उसी एक शख्स से जीवन भर प्यार कर सकते हैं।"
प्यार पर रेखा ने कहा
कपिल ने कहा कि उन्हें प्यार के बारे में थोड़ा भ्रम है, क्योंकि यह कई बार हो सकता है और इसका कोई उम्र नहीं होती। इस पर रेखा ने जवाब दिया, "मेरे ख्याल से, अगर सही इंसान से प्यार हो, तो एक ही बार काफी है। और अगर ऐसा है, तो फिर कितने लोग करेंगे?"
आगे रेखा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "मैं सबसे पहले सभी चीजों से प्यार करती हूं - अपने काम से, अपने दोस्तों से, इस दुनिया से, प्रकृति से... लेकिन सबसे ज्यादा मैं खुद से प्यार करती हूं।"
अमिताभ को लेकर कही ये बात
कपिल के शो में रेखा ने अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे उनके हर एक डायलॉग याद हैं।" बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन के लिंकअप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जब कपिल ने केबीसी के दौरान अमिताभ का जिक्र किया और कहा कि बच्चन साहब ने उनकी मां से पूछा था, "देवी जी, क्या खाकर पैदा किया है?" तो रेखा ने तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "दाल रोटी!"
रेखा का यह अंदाज उनके फैंस को खूब भाया और शो में यह मजेदार बातचीत चर्चा का विषय बन गई।
.webp)
