ये है इंडिया के सबसे खूबसूरत IAS-IPS की जोड़ी, सोशल मीडिया पर भी है तगड़ी फैन फॉलोइंग

देश में ऐसे कई सिविल सर्वेंट हैं जो काफी फेमस है और सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज हम आपको भारत के पांच खूबसूरत IAS-IPS जोडियों से रूबरू कराते है, जिनकी जोड़ी किसी बॅालीवुड स्टार्स से कम नही हैं। तो चलिए जानते है…
IAS सौम्या शर्मा और IPS अर्चित चंदक
आईएएस सौम्या शर्मा और आईपीएस अफसर अर्चित सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक माने जाते है। ये दोनों पति-पत्नी दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। अक्सर दोनों अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अर्चित चंदक साल 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं और उनकी वाइफ सौम्या शर्मा भी इसी बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईएएस ऑफिसर हैं। आईपीएस अर्चित चंदक महाराष्ट्र के नांदेड में पोस्टेड हैं। शुरू से ही इस जोड़ी की फैन फॉलोइंग तगड़ी रही है।
आईपीएस नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला
आईपीएस नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला भी खूबसूरत जोड़ी में एक है। इस कपल ने 2020 में वैलेंटाइन डे के दिन पहले मंदिर में शादी की थी। इसके बाद तुषार सिंगला के ऑफिस में ही रजिस्टर्ड मैरिज भी की थी। नवजोत सिमी बिहार कैडर की आईपीएस हैं। जबकि उनके पति आईएएस तुषार बंगाल कैडर से हैं।
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गावंडे
यूपीएससी टॉपर और आईएएस अफसर टीना डाबी के पति प्रदीप गावंडे भी इस लिस्ट में शामिल है। इस कपल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इनकी जोड़ी काफी फेमस है। टीना डाबी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती है और काफी एक्टिव भी रहती है। इनकी काफी अच्छी फैन फॅालोइंग भी है। वर्तमान में, प्रदीप गावंडे राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनकी पत्नी आईएएस टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर में जिला कलेक्टर हैं।
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख और आईएएस डॅा नागार्जुन
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख और उनके पति डॅा नागार्जुन बी गोवड़ा भी सबसे खूबसूरत और चर्चित कपल में से एक है। ये पकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। दोनों अक्सर ही अपनी फोटोज शेयर करते रहते है। दोनों ही अफसर आईएएस बैच 2019 के हैं और सोशल मीडिया पर इनकी जबरदस्त फॅालोइंग भी है। इन दोनों की शादी 2022 में हुई है और डॅा नागार्जुन बी गोवड़ा सृष्टि जयंत के बैटमेच रहे। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही।
आईएएस स्मिता सभरवाल और आईपीएस अंकुश सभरवाल
आईएएस स्मिता सभरवाल और उनके पति आईपीएस अंकुश सभरवाल भी खूबसूरत कपल में से एक है। आईएएस स्मिता सभरवाल गिनती देश की सबसे मशहूर और खूबसूरत आईएएस ऑफिसर्स में की जाती है। उन्हें ‘जनता की अधिकारी’ कहा जाता है। उनके काम करने का अंदाज काफी हटकर है। आईएएस स्मिता सभरवाल और आईपीएस अकुन सभरवाल के दो बच्चे हैं। आईएएस स्मिता सभरवाल सोशल मीडिया साइट्स पर अक्सर अपने बच्चों की फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts
.webp)
