विजय देवरकोंडा की 'KINGDOM' के टीजर ने मचाया धमाल, 24 घंटे में 10 मिलियन व्यूज, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का सिंगल प्रोमो?

ViJay Deverakonda Starer Flim : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंगडम (सम्राज्य)' में एक दमदार और अनदेखे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। टीज़र की रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। दर्शकों का उत्साह इतना बढ़ चुका है कि हर नई जानकारी को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं।
30 अप्रैल को आएगा पहला गाना
फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी में मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'किंगडम' का पहला सिंगल प्रोमो 30 अप्रैल 2025 को रिलीज़ किया जाएगा। विजय देवरकोंडा के नए लुक वाले पोस्टर के साथ इस अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया: “अनिरुद्ध की स्पेशल वाइव्स के साथ ‘किंगडम’ की दुनिया में झलक – पहला प्रोमो 30 अप्रैल को।”
टीज़र ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म के टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज़ के महज 24 घंटों के भीतर ही इसे 10 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस टीज़र ने फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।
पहली फिल्म जिसने साउंडट्रैक में AI का किया इस्तेमाल
'किंगडम' ने तकनीक के मामले में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भारत की पहली फिल्म बन गई है जिसने अपने साउंडट्रैक के लिए पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक थीमैटिक वीडियो तैयार किया है। इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
रिलीज़ की तारीख
गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित और अनिरुद्ध के म्यूजिक से सजी यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विजय देवरकोंडा इस फिल्म में एक नए अवतार के साथ फैंस के दिलों पर छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
.webp)
