Vikrant Massey ने रिटायरमेंट पोस्ट पर दी सफाई, कही ये बात...

Vikrant Massey : हालिया फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की सफलता का जश्न मना रहे विक्रांत मैसी ने 2 दिसंबर की सुबह इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर फैंस और इंडस्ट्री को चौंका दिया था। हालांकि, अब उन्होंने साफ किया है कि उनके पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया और वे एक्टिंग से रिटायर नहीं हो रहे हैं।
सिर्फ आराम की जरूरत है
अपनी सफाई देते हुए विक्रांत ने कहा, "अभिनय मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और इसने मुझे सब कुछ दिया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर रहा हूं। मुझे सिर्फ थोड़ा समय चाहिए ताकि मैं खुद को फिर से मजबूत बना सकूं। मेरा पोस्ट यह बताने के लिए था कि मैं कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहा हूं, न कि हमेशा के लिए इसे छोड़ रहा हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहता हूं। सही समय आने पर मैं फिल्मों में वापसी करूंगा। अभी मुझे थोड़ा आराम चाहिए।"
इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई थी गलतफहमी
सोमवार को विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, "नमस्ते, पिछले कुछ सालों में आपने जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए आपका दिल से धन्यवाद। लेकिन अब मुझे लग रहा है कि खुद पर ध्यान देने का समय आ गया है। एक पति, पिता, बेटे और अभिनेता के रूप में मेरी जिम्मेदारियां हैं। इसलिए, 2025 में आप मुझे आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखेंगे। यह सिर्फ एक विराम है, हमेशा के लिए अलविदा नहीं। आपकी दुआ
.webp)
