1. Home
  2. मनोरंजन

जानें कौन है Anjali Raghav? जिन्होंने पवन सिंह पर लगाया बैड टच का आरोप

Anjali Raghav

Who Is Anjali Raghav : हरियाणवी और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह का नाम एक विवाद के कारण चर्चा में आया है। मंच पर एक प्रस्तुति के दौरान पवन सिंह ने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को उनके अनुमति के बिना छुआ, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। इस पर अंजलि राघव ने भी अपनी नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि उनके साथ यह व्यवहार स्वीकार्य नहीं था। इसके बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी। 

Anjali Raghav

कौन हैं अंजलि राघव?

अंजलि राघव हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने कई हिट गानों में काम किया है, जिनमें “चुटकी बजाना छोड़ दें,” “सैंडल,” “मैडम नाचे नाचे रे,” “बाबू आला राजदूत” और “एतवार की छुट्टी” शामिल हैं।

बॉलीवुड और टीवी में अनुभव

अंजलि राघव ने बॉलीवुड फिल्म “तेवर” में भी काम किया, जिसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा, वह साल 2012 के टीवी शो “कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा” का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

..

सोशल मीडिया पर है काफी एक्टिव

अंजलि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने गानों, प्रोजेक्ट्स और वेकेशन की फोटोज़ अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह हरियाणवी म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में भी परफॉर्म करती हैं।

इस विवाद के बाद अंजलि राघव और पवन सिंह दोनों ही चर्चा में बने हुए हैं, और सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस घटना पर प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।