विवादों के बीच यूट्यूबर Ranveer Allahabadia लापता? पुलिस से नहीं हो रहा संपर्क, Phone भी बता रहा स्विच ऑफ

Ranveer Allahabadia News : मुंबई से रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वे पुलिस के संपर्क से बाहर हैं, उनका फोन स्विच ऑफ है और वे घर से लापता हो चुके हैं। जब गुरुवार शाम को मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची, तो वहां ताला लगा मिला।
कहां गए रणवीर इलाहाबादिया?
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर और उनके वकील का भी मुंबई पुलिस से कोई संपर्क नहीं हो रहा।
- मुंबई पुलिस उन्हें दो बार समन भेज चुकी है और उनसे पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया था।
- लेकिन अब रणवीर का फोन बंद है और उनका कोई पता नहीं चल रहा।
- इस बीच, इंडियाज गॉट लेटेंट शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं, और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
पैरेंट्स पर किए गए कमेंट के कारण विवाद में फंसे रणवीर
हाल ही में रणवीर यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बतौर जज शामिल हुए थे।
- यह एक डार्क कॉमेडी शो है, जिसमें पैरेंट्स को लेकर किए गए कमेंट्स पर विवाद खड़ा हो गया।
- इस मामले में रणवीर और समय रैना दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
- विवाद बढ़ने के बाद रणवीर के कई सेलेब्रिटी दोस्त भी उनसे दूरी बना रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
फिलहाल, यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।
शुक्रवार को कोर्ट ने रणवीर की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस पर कुछ दिनों में सुनवाई होगी।
कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?
रणवीर इलाहाबादिया एक मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर हैं। उनके पॉडकास्ट चैनल पर कई बड़े सेलेब्रिटी आ चुके हैं। हर महीने वह लाखों की कमाई करते हैं, लेकिन इस विवाद के चलते उनकी छवि पर असर पड़ रहा है और सेलेब्रिटीज भी उनसे दूरी बना रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर पुलिस के सामने कब आते हैं और यह विवाद किस दिशा में जाता है।
.webp)
