1. Home
  2. स्वास्थ्य

Adulterated Coffee : क्या आप असली कॉफी पी रहे हैं या सेहत से कर रहे खिलवाड़? जानिए मिलावटी कॉफी की पहचान कैसे करेंं

Coffee

Adulterated Coffee: कॉफी दुनियाभर में सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय पेयों में से एक मानी जाती है। बहुत से लोगों के लिए सुबह की शुरुआत एक कप गर्मागर्म कॉफी से होती है, जो न सिर्फ एनर्जी देती है, बल्कि मूड को भी फ्रेश कर देती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जो कॉफी आप दिनभर पीते हैं, वो वाकई असली है या उसमें मिलावट की गई है? आइए जानते है कि मिलावटी कॅाफी की पहचान कैसे करें..

 

मिलावटी कॉफी: पहचान कैसे करें?

 

मिलावट वाली कॉफी की महक और रंग अक्सर असली जैसी ही होती है, जिससे आम उपभोक्ता धोखा खा जाता है। लेकिन एक आसान घरेलू टेस्ट से आप असली और नकली कॉफी के फर्क को पहचान सकते हैं:

🔹 एक कांच के गिलास में पानी भरें।
🔹 उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें, लेकिन हिलाएं नहीं।
🔹 5 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।

अगर पाउडर ऊपर तैरता है, तो यह शुद्ध कॉफी है। लेकिन अगर पाउडर नीचे बैठ जाए या रंग छोड़ने लगे, तो संभवतः उसमें मिलावट की गई है।

 

नकली कॉफी में क्या मिलाया जाता है?

मिलावट करने वाले कॉफी की मात्रा बढ़ाने और लागत घटाने के लिए इसमें कई सस्ती और खतरनाक चीजें मिला देते हैं:

  • मिट्टी या ईंट का पाउडर

  • जली हुई चीनी या कॉर्नस्टार्च

  • खजूर या इमली के बीज का पाउडर

  • पहले इस्तेमाल की गई कॉफी

  • रंग देने वाले केमिकल

मिलावटी कॉफी पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

नकली कॉफी का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसके संभावित दुष्प्रभाव:

  • पेट में गैस, एसिडिटी या डायरिया

  • पाचन तंत्र पर असर और पेट की बीमारियों का खतरा

  • लिवर और किडनी पर खराब असर

  • हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द

  • फेफड़ों में जलन और सांस लेने में तकलीफ

  • शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक का अवशोषण बाधित होना

  • इम्यून सिस्टम कमजोर होना और एनीमिया का खतरा

 खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

  • हमेशा ब्रांडेड और प्रमाणित कॉफी ही खरीदें।

  • पैकेजिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

  • शक होने पर घरेलू टेस्ट जरूर करें।

  • स्थानीय और अनजान विक्रेताओं से कॉफी लेने से बचें।

कॉफी भले ही दिन की शुरुआत को बेहतर बनाने वाली ड्रिंक हो, लेकिन अगर उसमें मिलावट हो, तो ये आपकी सेहत के लिए जहर बन सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य से कोई समझौता न करें।