1. Home
  2. स्वास्थ्य

Home Remedies For Pimples In Summer : गर्मियों में है पिंपल्स से परेशान, तो आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

Home Remedies For Pimples In Summerpimples

Home Remedies For Pimples In Summer : गर्मियों में तेज़ धूप और पसीना त्वचा पर पिंपल्स और हीट रैश जैसी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि स्किन केयर और लाइफस्टाइल में कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव किए जाएं, ताकि त्वचा साफ, स्वस्थ और पिंपल-फ्री बनी रहे। ऐसे में आज हम आपको पिंपल्स के लिए कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies For Pimples In Summer) बताएंगे, जिनसे जल्द ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

  1. सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले चेहरे को हल्के और सल्फेट-मुक्त फेसवॉश से धोना चाहिए। इससे त्वचा पर जमा तेल और गंदगी साफ होती है और पिंपल्स बनने का खतरा कम हो जाता है। इसके बाद चेहरे को ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर से मॉइश्चराइज करें।
  2. जेल या वॉटर बेस्ड स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि ये त्वचा के पोर्स को बंद नहीं करते, जिससे पिंपल्स नहीं उभरते।
  3. गर्मी के मौसम में पहनावे का भी खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में कॉटन जैसे हल्के और ढीले कपड़ों का चयन करें, ताकि शरीर को पर्याप्त हवा मिल सके और पसीना शरीर पर न टिके।
  4. टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीने को रोकते हैं, जिससे पिंपल्स के साथ-साथ अन्य स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
  5. अगर त्वचा पर हीट रैश या पिंपल्स हो चुके हैं, तो एलोवेरा जेल का उपयोग करें। इसमें मौजूद कूलिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को राहत देते हैं और संक्रमण फैलने से रोकते हैं।
  6. साथ ही बर्फ को कॉटन कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह पर लगाने से खुजली, सूजन और जलन में राहत मिलती है।
  7. त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें हीट पिंपल्स होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में मॉइश्चराइजर बेस क्रीम का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। पसीने को शरीर पर जमा न होने दें और ऐसे कपड़े पहनें जो पसीना जल्दी सोख लें।
  8. हीट पिंपल्स से बचाव के लिए खान-पान का भी विशेष ख्याल रखें। तैलीय और मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखें, क्योंकि ये त्वचा में अतिरिक्त तेल उत्पन्न करते हैं, जिससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। इसके बजाय तरबूज, खीरा, संतरा और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, जो शरीर को हाइड्रेट और त्वचा को पोषण देती हैं। साथ ही दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीना न भूलें, ताकि त्वचा अंदर से भी स्वस्थ बनी रहे।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में भी पिंपल्स और हीट रैश से खुद को बचा सकते हैं और अपनी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं।