1. Home
  2. राशिफल

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ और सफलता के शुभ योग

Ganga Dussehra

Ganga Dussehra 2025 : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025) पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह पावन अवसर 5 जून, गुरुवार को आ रहा है। इस दिन हस्त नक्षत्र के साथ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो इसे और अधिक शुभ बनाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार चार राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक असर पड़ेगा। इन्हें ना सिर्फ आर्थिक लाभ मिल सकता है, बल्कि रुके हुए कार्य भी सफल हो सकते हैं।

मेष राशि– हर दिशा से सफलता के संकेत

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय, निवेश, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे होने की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि– जीवन में आएगा उजाला

सिंह राशि वालों के लिए गंगा दशहरा नई ऊर्जा लेकर आएगा। सूर्य देव की कृपा से मानसिक तनाव दूर हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता खत्म होगी और नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के योग बन सकते हैं। कोई कानूनी मामला भी आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।

तुला राशि– मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो सुख और वैभव के कारक माने जाते हैं। गंगा दशहरा के दिन इस राशि के लोगों को किसी बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति हो सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के विवाद भी सुलझ सकते हैं। बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि – मेहनत रंग लाएगी, बिगड़े काम बनेंगे

कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव इस दिन विशेष कृपा बरसाएंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। व्यवसाय में कोई लाभदायक सौदा हो सकता है। संतान की सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक मामलों में भी राहत मिल सकती है। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।


गंगा दशहरा 2025 न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ज्योतिषीय लिहाज से भी कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। अगर आपकी राशि इनमें से एक है, तो यह दिन आपके लिए नई उम्मीदों और उपलब्धियों का द्वार खोल सकता है।