1. Home
  2. राशिफल

Horoscope Today 26 July 2025 : किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत? जानें कैसा होगा आज का दिन

Horoscope

Horoscope Today 26 July 2025 : आज 26 जुलाई शनिवार का दिन है। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…

Horoscope Today 26 July 2025 : जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

♈ मेष (Aries)

परिवार और पेशेवर जीवन में संतुलन बना रहेगा। नए आय के स्रोत उभर सकते हैं। शाम की स्थिति अधिक अनुकूल रहेगी, लेकिन व्यक्तिगत मामलों में जल्दबाजी से बचें। 

♉ वृषभ (Taurus)

आज आर्थिक समृद्धि और संतुलन का दिन है। व्यापार और निवेश के मामले अनुकूल रहने वाले हैं, पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा। 

♊ मिथुन (Gemini)

विशेष व्यक्ति के जीवन में आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सुधार हो सकता है। आर्थिक फैसलों में समझदारी रखें। 

♋ कर्क (Cancer)

करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। आत्म‑विश्वास और आर्थिक प्रगति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिल सकता है।

♌ सिंह (Leo)

धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण लाभकारी रहेगा। मां से किया वादा पूरा करने से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। 

♍ कन्या (Virgo)

कार्यस्थल में प्रभाव बढ़ेगा। बहुमुखी प्रतिभा और आत्मविश्वास की क्षमता जगेगी। पद प्रतिष्ठा में सुधार संभव है। समन्वय एवं सक्रियता से लाभ होगा। 

♎ तुला (Libra)

विवाद आणि निर्णय सोच-समझकर लें। निर्णयों में सफलता, सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में लाभ की संभावना है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

कामकाजी दबाव बने रह सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। पारिवारिक समर्थन रहेगा। लव लाइफ में सुधार हो सकता है। 

♐ धनु (Sagittarius)

भाग्य और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। विरोधियों से बचाव और व्यावसायिक लाभ के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर अवसर ग्रहण करें। 

♑ मकर (Capricorn)

कामकाजी स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन सम्मान और प्राथमिकता बनी रहेगी। अचानक धन लाभ की संभावना भी है—विशेषकर महिला मित्रों की सहायता से। स्वास्थ्य और खर्चों पर सावधानी रखें। 

♒ कुंभ (Aquarius)

आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी है—नए रिश्ते, आर्थिक लाभ और करियर में मौका। खर्च सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

♓ मीन (Pisces)

पारिवारिक दृष्टि से मजबूती और सौहार्द्र का दिन है। व्यापारिक जोखिम से बचें। स्वास्थ्य तथा जिम्मेदारियों में सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।