1. Home
  2. राशिफल

Horoscope Today 1 April 2025 : किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत? जानें कैसा होगा आज का दिन?

Horoscope Today 1 April 2025 : किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत? जानें कैसा होगा आज का दिन?

Horoscope Today 1 April 2025 : आज 1 अप्रैल मंगलवार का दिन है। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…

मेष (Aries)

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर करें।

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ (Taurus)

ध्यान भटक सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

मिथुन (Gemini)

नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसले न लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा से बचें।

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।

कर्क (Cancer)

दिन मध्यम रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत में सुधार होगा। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।

उपाय: चावल और दूध का दान करें।

सिंह (Leo)

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सलाह लें। छात्रों के लिए अच्छा दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

आज संयम से काम लें। कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।

तुला (Libra)

संतुलित दिन रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।

उपाय: श्रीकृष्ण को माखन का भोग लगाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। परिजनों से अनबन हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। धन लाभ के योग हैं।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु (Sagittarius)

यात्रा का योग बन रहा है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में प्रेम बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: पीले कपड़े पहनें और गुरु की पूजा करें।

मकर (Capricorn)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। साझेदारी में लाभ होगा। मनोबल ऊंचा रहेगा।

उपाय: काली उड़द का दान करें।

कुंभ (Aquarius)

रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन (Pisces)

मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: जल में केसर मिलाकर स्नान करें।