Horoscope Today 18 July 2025 : किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत? जानें कैसा होगा आज का दिन

Horoscope Today 18 July 2025 : आज 18 जुलाई शुक्रवार का दिन है। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…
Horoscope Today 18 July 2025 : जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल
♈ मेष (Aries)
आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
♉ वृषभ (Taurus)
आज का दिन: धन संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। पारिवारिक मामलों में समाधान मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन: व्यस्तता रहेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। नई योजनाएं बन सकती हैं।
उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें।
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। यात्रा से लाभ संभव है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: चांदी का सिक्का घर के मंदिर में रखें।
♌ सिंह (Leo)
आज का दिन: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। शेयर या निवेश से लाभ संभव है।
उपाय: घर में गौरी-लक्ष्मी की पूजा करें।
♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन: सोच-समझकर निर्णय लें। भावनाओं में बहने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
♎ तुला (Libra)
आज का दिन: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: दान में चावल दें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा।
उपाय: पीली चीजों का दान करें।
♐ धनु (Sagittarius)
आज का दिन: भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। घर में धार्मिक कार्य संभव है।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन: तनाव से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज का दिन: आज के दिन धैर्य रखें। साझेदारी में लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: उड़द की दाल का दान करें।
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन: किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।