1. Home
  2. राशिफल

Horoscope Today 24 February 2025 :किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत? जानें कैसा होगा आज का दिन?


Horoscope Today 24 February 2025 : आज 24 फरवरी सोमवार का दिन है। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से।

मेष राशि (Aries): इस दिन आपके लिए लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। जो भी कार्य आप मेहनत के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। शाम को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus): भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में लाभ होगा। किसी देवस्थान की यात्रा से सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini): दिन रचनात्मक रहेगा और कारोबार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer): साथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। शब्दों पर ध्यान दें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का योग नहीं बन रहा है।

सिंह राशि (Leo): रिश्ते में मजबूती आएगी। साथी के साथ अकेले में समय बिताने से आप उन्हें अच्छे से जान पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo): सिंगल जातकों के जीवन में खास इंसान की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा या रिलेशनशिप में हैं, तो शाम का समय साथी के साथ बिताएंगे, जिससे प्रेम बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra): रिलेशनशिप में हैं और साथी से नहीं मिले हैं, तो मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा हैं, तो प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): शादीशुदा हैं, तो शाम बाद साथी संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। रिलेशनशिप में हैं, तो डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius): शादीशुदा और रिलेशनशिप में हैं, तो डिनर डेट पर जाएंगे। सोलमेट के साथ अकेले में समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn): बहुत दिनों से यदि आप अपने पार्टनर को कुछ बताने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सही समय है। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, तो साथी नाराज हो सकते हैं। यदि आपने उन्हें मनाने का प्रयास नहीं किया, तो ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces): दिन खत्म होने से पहले सोलमेट से लड़ाई हो सकती है। सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें, नहीं तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है।