1. Home
  2. नौकरी

India Post GDS Recruitment 2025: भारतीय डाक विभाग में 21413 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका


India Post GDS Recruitment 2025: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत 21413 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।


रिक्त पदों की राज्यवार जानकारी और आवश्यक भाषा


शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक कौशल

  1. उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  2. 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना जरूरी।
  3. जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
  4. कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
  5. साइकिल चलाना आना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

  1. चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा, जो 10वीं कक्षा के अंकों के अनुसार तैयार की जाएगी।
  2. कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  3. उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त वरीयता नहीं दी जाएगी।

वेतनमान


आयु सीमा और आरक्षण

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष की छूट

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की छूट


आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी वर्ग: ₹100

एससी/एसटी और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए: कोई शुल्क नहीं।


कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें।
  3. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।
  5. आवेदन जमा कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

यह शानदार अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। जल्दी आवेदन करें!