Nude Parties : आखिर क्या होती है न्यूड पार्टी, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में मचा हंगामा, जानें भारत में इसे लेकर है क्या कानून?

Nude Parties : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी हंगामा मच गया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। पुलिस अब तक इस मामले में दो गिरफ्तारियां कर चुकी है। वहीं, महिला आयोग, बजरंग दल और कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर न्यूड पार्टी होती क्या है और भारत में इसके लिए क्या कानूनी प्रावधान हैं?
न्यूड पार्टी क्या है?
न्यूड पार्टी का मतलब होता है, एक ऐसा आयोजन जहां लोग एक निजी जगह पर इकट्ठा होकर बिना कपड़ों के, स्वाभाविक रूप से समय बिताते हैं। इसे अक्सर सोशल या कल्चरल एक्सपीरियंस कहा जाता है, जिसमें लोग शरीर को लेकर झिझक और सामाजिक जजमेंट से मुक्त होने की कोशिश करते हैं।
उद्देश्य क्या होता है?
-
शरीर के प्रति आत्मविश्वास और सहजता बढ़ाना
-
मानसिक और भावनात्मक स्वतंत्रता का अनुभव करना
-
नए लोगों से जुड़कर सोशल कनेक्शन बनाना
नियम और सावधानियां
-
सहमति जरूरी: किसी पर दबाव नहीं डाला जाता, हर व्यक्ति स्वेच्छा से शामिल होता है।
-
निजता की गारंटी: जगह पूरी तरह निजी और सुरक्षित होती है।
-
सम्मानजनक माहौल: प्रतिभागी एक-दूसरे की मर्यादा का पालन करते हैं।
-
कैमरा/फोन बैन: अधिकतर जगह फोटो और वीडियो बनाने की इजाजत नहीं होती।
कहां होती हैं ऐसी पार्टियां?
अधिकतर देशों में ये पार्टियां प्राइवेट स्पेस, रिसॉर्ट्स या क्लब्स में आयोजित होती हैं। पश्चिमी देशों में इनके लिए खास लोकेशन भी उपलब्ध होती हैं।
संभावित फायदे
-
शरीर के प्रति आत्मविश्वास बढ़ना
-
तनाव और दबाव कम होना
-
नए सामाजिक रिश्ते बनना
भारत में कानूनी स्थिति
भारत में इस तरह की पार्टियों को किसी तरह की कानूनी मान्यता नहीं है। सांस्कृतिक और सामाजिक ढांचे के हिसाब से यह यहां स्वीकार्य नहीं है। जबकि पश्चिमी देशों में यह एक चलन का हिस्सा है।
.webp)
