1. Home
  2. अंतराष्ट्रीय

Boss ने नहीं दिया प्रमोशन तो महिला कर्मी ने खरीद ली कंपनी, फिर ऐसे लिया बदला

...

कभी-कभी नौकरी में प्रमोशन का झूठा वादा कर्मचारियों के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसा ही हुआ जूलिया स्टीवर्ट के साथ, जिन्होंने प्रमोशन न मिलने पर सिर्फ रिजाइन नहीं दिया, बल्कि पूरी कंपनी खरीद ली और अपने पुराने बॉस को नौकरी से हटा दिया।

क्या है पूरा मामला

जूलिया स्टीवर्ट पहले एपलबीज कंपनी में प्रेसिडेंट थीं। कंपनी ने उन्हें वादा किया था कि अगर वे कंपनी को फायदा पहुंचाएंगी तो उन्हें सीईओ की पोजीशन दी जाएगी। इसके लिए जूलिया ने तीन साल कड़ी मेहनत की, नई टीम बनाई और कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी की।

लेकिन जब प्रमोशन का समय आया, तो उनके बॉस ने उन्हें सीईओ बनाने से इनकार कर दिया। परेशान होकर जूलिया ने एपलबीज से रिजाइन दे दिया और IHOP (इंटरनेशनल हाउस ऑफ पैनकेक) में शामिल हो गई।

अपनी पुरानी कंपनी को खरीदकर लिया बदला

IHOP में पाँच साल काम करने के बाद, जूलिया ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को सुझाव दिया कि उनकी पुरानी कंपनी को खरीदा जाए। इसके बाद IHOP ने एपलबीज को 2.3 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। जूलिया ने सबसे पहले अपने पुराने बॉस को कंपनी से बाहर कर दिया, जिसने कभी उन्हें सीईओ बनने का झूठा वादा किया था।

यह कहानी बताती है कि सपनों और मेहनत का मूल्य कभी कम नहीं होता। सही मौके और साहस के साथ, कोई भी अपने भविष्य को बदल सकता है।